जयपुर, 10 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित सेना के हथियार डिपो में तैनात एक जवान ने सोमवार तड़के कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सेना के हथियार डिपो में रात दो बजे से चार बजे की संतरी की ड्यूटी कर रहे लक्ष्मण सिंह रावत (43) ने तड़के चार बजे सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
रावत उत्तराखंड के पौडी गढ़वाल का निवासी था।
उन्होंने बताया कि रावत के परिजनों से बातचीत के बाद पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सेना के सुपुर्द कर दिया गया।
इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा कुंज पृथ्वी सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.