scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशराज्यों को मिलने वाला धन न अटके तो भारत होगा समृद्ध: स्टालिन

राज्यों को मिलने वाला धन न अटके तो भारत होगा समृद्ध: स्टालिन

Text Size:

चेन्नई, आठ अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत तभी समृद्ध होगा जब विविध, बहु-जातीय और बहु-भाषी राज्यों के विकास के लिए केंद्र से धन का प्रवाह कम नहीं हो।

उन्होंने कहा कि समृद्ध और मजबूत राज्य सहकारी संघवाद एवं जीवंत भारत के सच्चे संकेतक हैं। स्टालिन ने दावा किया कि शासन का उनका द्रविड़ मॉडल पूरे तमिलनाडु के विकास के लिए आवश्यक संरचनात्मक कार्यक्रमों को लागू करने के वास्ते इस सिद्धांत पर काम कर रहा है।

वह पल्लावरम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल का उद्घाटन किया और नवीन योजनाओं की आधारशिला रखी।

स्टालिन ने कहा कि यदि केंद्र से राज्यों को मिलने वाले धन का प्रवाह न अटके तो भारत समृद्ध होगा।

उन्होंने तमिलनाडु में महत्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन और आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments