scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशकेजरीवाल ने स्कूल गिराने की कथित योजना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

केजरीवाल ने स्कूल गिराने की कथित योजना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वह स्कूल बनाने के लिए अपना कार्यालय तोड़ती तो उसका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता, किंतु वह इसके विपरीत काम कर रही है, जो बहुत ही पीड़ादायक है। वहीं, भाजपा ने केजरीवाल और उनके पार्टी नेताओं को ‘आदतन झूठा’ बताया।

केजरीवाल ने पूर्वी विनोद नगर में एक स्कूल का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के इस आरोप का शुक्रवार को खंडन किया था कि उसने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर अपने नए केंद्रीय कार्यालय से सटे एक सरकारी स्कूल की भूमि पर “अतिक्रमण” किया है और वहां की इमारत को वह गिराने जा रही है।

भाजपा ने दावा किया कि स्कूल भवन कई वर्षों से खाली पड़ा है और वहां कोई विद्यालय नहीं चल रहा है। साथ ही, पार्टी ने यह भी दावा किया कि यह भवन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की भूमि पर है, जिसे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पहले ही भूमि पर कब्जा वापस लेने का नोटिस दे चुका था।

केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि जहां आप सरकार नए स्कूल बना रही है, वहीं भाजपा अपना कार्यालय बनाने के लिए स्कूल को तोड़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, “अगर वे स्कूल बनाने के लिए भाजपा कार्यालयों को तोड़ते हैं तो उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। लेकिन यह बहुत दर्दनाक है कि वे स्कूल को तोड़ रहे हैं।”

भाजपा के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता ‘आदतन झूठे’ हैं और लोगों को ‘गुमराह’ करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments