नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) शनिवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे45 तेलंगाना मोदी विकास
मोदी ने तेलंगाना सरकार से विकास योजनाओं में बाधा न डालने की अपील की
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नीत सरकार से राज्य के लोगों के वास्ते विकास की योजनाओं में कोई बाधा नहीं पहुंचाने की अपील की। उन्होंने राज्य में केंद्र की योजनाओं को लेकर सत्तारूढ़ दल के कथित असहयोग पर ‘दुख’ व्यक्त किया।
प्रादे77 कश्मीर राहुल मंत्री
राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए उठाया जा रहा है अडाणी मुद्दा: रीजीजू
जम्मू: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (गांधी) राजनीतिक रूप से विफल हो गए हैं और दावा किया कि ‘‘उनके राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए’’ अडाणी मुद्दा ‘जानबूझकर’ उठाया जा रहा है।
दि16 मुर्मू दूसरी लीड सुखोई उड़ान
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी
तेजपुर (असम): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि11 ईडी जयसिंघानी गिरफ्तार
ईडी ने अनिल जयसिंघानी को आईपीएल से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली/अहमदाबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में संदिग्ध बुकी अनिल जयसिंघानी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे55 उप्र तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव की गैरमौजूदगी में होटल के कमरे से उनका सामान बाहर निकाला – नेता के सहयोगी का आरोप
वाराणसी: बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री तेजप्रताप यादव के निजी सहायक ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता की गैरमौजूदगी में होटल के कमरे से उनका सामान बाहर निकाल कर रिसेप्शन पर रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
प्रादे60 महाराष्ट्र अडाणी लीड पवार शिंदे
विपक्ष को अडाणी मुद्दे पर पवार के बयान पर ध्यान देना चाहिए : शिंदे का कांग्रेस, उद्धव पर प्रहार
ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उनसे अडाणी मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार की बातों पर ध्यान देने को कहा है।
दि20 चुनाव कर्नाटक भाजपा उम्मीदवार
भाजपा प्रमुख ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक के नेताओं के साथ बैठक की
नयी दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए निर्धारित बैठक से एक दिन पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा सहित प्रदेश में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ संभावित नामों पर चर्चा की।
अर्थ1 अडाणी सीएनजी कीमत
अडाणी टोटल गैस ने सीएनजी, पीएनजी की कीमतें घटाईं
नयी दिल्ली: अडाणी समूह की गैस वितरण कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने शनिवार को सीएनजी की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइपलाइन गैस की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन मीटर की कटौती करने की घोषणा की।
खेल17 खेल आईपीएल दिल्ली लीड पारी
बटलर और जायसवाल के अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 200 रन का लक्ष्य
गुवाहाटी: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (60 रन) और जोस बटलर (79 रन) ने शानदार लय जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
वि14 पाकिस्तान राष्ट्रपति न्यायपालिका विधेयक
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने प्रधान न्यायाधीश की शक्तियों में कटौती संबंधी विधेयक संसद को लौटाया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधान न्यायाधीश की शक्तियों में कटौती से संबंधित एक विधेयक शनिवार को पुनर्विचार के लिए संसद को लौटा दिया और कहा कि प्रस्तावित कानून संसद के अधिकार क्षेत्र से बाहर है तथा कानूनी तौर पर सही नहीं होने की वजह से इसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि12 हिम चादर
नए अध्ययन में बर्फ की चादर के पिघलने की गति, अंटार्कटिक के लिए इसके मायने का पता चला
(क्रिस्टीन बेचेलर, न्यूकैसल यूनिवर्सिटी और फ्रेजर क्रिस्टी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज)
न्यूकैसल अपॉन टाइन (इंग्लैंड): अमेरिका और मैक्सिको के संयुक्त क्षेत्र से भी अधिक हिस्से को ढकने वाली अंटार्कटिक बर्फ की चादर अगर पूरी तरह से पिघल जाए तो समुद्र के स्तर में 57 मीटर से अधिक की वृद्धि होगी।
वि13 चैट जीपीटी अध्ययन
चैट जीटीपी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अक्सर गलतियां कर बैठती हैं ऐसी कृत्रिम मेधाएं
(मयंक केजरीवाल, रिसर्च असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग, यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफॉर्निया)
लॉस एंजिलिस: पिछले कुछ वर्षों में भाषा संबंधी बड़ी कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशल इंटेजिलेंस) प्रणालियों के मामले में तेज प्रगति देखी गई है जो कविता लिखने, मानवीय वार्तालाप करने और मेडिकल स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कराने जैसे कामों में मददगार साबित होती हैं।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
