scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशबाराबंकी में एक करोड़ रुपये कीमत की मॉरफीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी में एक करोड़ रुपये कीमत की मॉरफीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Text Size:

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल (भाषा) जिले की रामसनेहीघाट पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक मारफीन बरामद किया है जिसकी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम थोरथिया चौराहे से मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी कार से एक किलोग्राम से अधिक मॉरफीन बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तस्कर आशाराम और हरजीत को थोरथिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उनकी कार से 1.75 किलोग्राम अवैध मॉरफीन बरामद किया है। पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली है।

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments