scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशटोंक में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

टोंक में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में शुक्रवार को खेत में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक (पीपलू) इंदू लोदी ने बताया कि घटना पुरेडी गांव में मीणों की ढाणी की है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि एक बकरी के खेत में घुसने पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत पत्थर की चोट से अथवा लाठियों के हमले के कारण हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि मृतक की पहचान रामलाल मीणा (47) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 8-10 नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments