मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) रसायन, चीनी और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली डीसीएम श्रीराम ने सबलील नंदी को अपने रसायन कारोबार का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इससे पहले नंदी, पारादीप फॉस्फेट्स के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) थे।
नंदी ने टाटा समूह की कंपनियों… टाटा मोटर्स, टाटा संस, टाटा केमिकल्स के साथ 18 साल तक काम किया। उनके पास रसायन और उर्वरक क्षेत्रों में काम करने का दो दशक से अधिक का अनुभव है।
बयान में कहा गया है कि वह, टाटा केमिकल्स (उत्तरी अमेरिका) के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
