नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,545 रुपये प्रति बैरल रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 60 रुपये या 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,545 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 6,142 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.82 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.88 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 84.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.