नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 44 रुपये की तेजी के साथ 74,599 रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,599 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 16,216 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारेाबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.09 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.