scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र : ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र : ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार

Text Size:

ठाणे, छह अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को ट्रेन में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कल्याण रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे के मुताबिक, पीड़िता पुणे से मुंबई जाने के लिए सिंघाड़ एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, उसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो बनाया और तस्वीरें लीं तथा उसे अनुचित तरीके से छुआ भी।

बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला 29 वर्षीय आरोपी मदरसे में शिक्षक है।

मुकेश धागे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ किशोरी के शोर मचाने पर सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उस पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। ’’

उन्होंने कहा कि यह मामला कर्जत रेलवे पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि जब यह घटना हुई तब ट्रेन उस पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में थी।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments