scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअरुणाचल के साथ सीमा विवाद का साल के अंत तक समाधान होने की उम्मीद: असम के मंत्री अतुल बोरा

अरुणाचल के साथ सीमा विवाद का साल के अंत तक समाधान होने की उम्मीद: असम के मंत्री अतुल बोरा

Text Size:

गुवाहाटी, पांच अप्रैल (भाषा) असम के सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोरा ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा विवाद का इस साल के अंत तक समाधान कर लिये जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद का समाधान तलाशने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।’’ उन्होंने राज्यों के गठन के समय सीमा का सीमांकन नहीं करने के लिए असम व केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी के एक प्रश्न का जवाब देते हुए बोरा ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा विवाद का हल साल के अंत तक हो जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि विवादित क्षेत्रों का दौरा करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए 12 क्षेत्रीय समितियां गठित की गई हैं।

असम का मेघालय, मिजोरम और नगालैंड के साथ भी सीमा विवाद है।

भाषा सुभाष नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments