scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतचौथी तिमाही: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ऋण आवंटन 30 फीसदी बढ़ा, कुल कारोबार चार लाख करोड़ रुपये के पार

चौथी तिमाही: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ऋण आवंटन 30 फीसदी बढ़ा, कुल कारोबार चार लाख करोड़ रुपये के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का ऋण आवंटन बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च, 2023) में 29.59 प्रतिशत बढ़कर 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया। बीओएम ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1.35 लाख करोड़ रुपये था।

बीओएम ने शेयर बाजार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका कुल कारोबार 21.38 प्रतिशत वृद्धि के साथ चार लाख करोड़ रुपये को पार कर 4.09 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3.37 लाख करोड़ रुपये था।

बैंक ने बताया कि कुल जमाएं 15.7 प्रतिशत बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो पिछले साल समान अवधि में 2.02 लाख करोड़ रुपये थीं।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कुल जमाओं का 53.39 प्रतिशत हिस्सा चालू खातों और बचत खातों में था।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments