scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर 2021-22 में घटकर 5.2 प्रतिशत पर : आर्थिक समीक्षा

जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर 2021-22 में घटकर 5.2 प्रतिशत पर : आर्थिक समीक्षा

Text Size:

जम्मू, पांच अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी दर 2021-22 में घटकर 5.2 प्रतिशत रह गई है। यह आंकड़ा 2019-20 में 6.7 प्रतिशत था। शहरी बेरोजगारी दर में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई। आर्थिक समीक्षा 2022-23 में यह जानकारी दी गई।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने हाल में यह रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक, 2021-22 में श्रमबल की भागीदारी दर 61.5 प्रतिशत रही, जबकि 2019-20 में यह 56.3 प्रतिशत थी।

इसी तरह श्रमिक जनसंख्या अनुपात 2021-22 में बढ़कर 58.3 प्रतिशत हो गया, जो 2019-20 में 52.5 प्रतिशत था।

रिपोर्ट में कहा गया, ”सरकार संगठित और असंगठित, दोनों क्षेत्रों में श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण को बढ़ावा देने और सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के लिए काम कर रही है।”

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments