scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशहैदराबाद में भीड़ के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल, आठ आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में भीड़ के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल, आठ आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

हैदराबाद, तीन अप्रैल (भाषा) हैदराबाद में भीड़ के कथित हमले में एक निरीक्षक और चार कांस्टेबल समेत सात लोग घायल हो गये। इस सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात चारमीनार के पास उस वक्त हुई जब मैलर देवपल्ली पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों की एक टीम सोने की तस्करी की सूचना मिलने के बाद दो लोगों से पूछताछ करने के लिए एक इमारत में गई थी।

पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मियों ने इमारत से दो संदिग्धों को पकड़ा, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों और मुखबिरों पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी और मुखबिर घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और सोमवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments