scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशदिल्‍ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मेरठ के अपने पैतृक गांव से लापता

दिल्‍ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मेरठ के अपने पैतृक गांव से लापता

Text Size:

मेरठ (उप्र) तीन अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल मेरठ जिले के सरधना स्थित अपने पैतृक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अनिरुद्ध कुमार ने सोमवार को बताया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च को रेखा रानी ने सूचना दी कि दिल्‍ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात उनके पति गोपीचंद 26 मार्च को किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन वापस नहीं आये।

कुमार के अनुसार पुलिस गोपीचंद की तलाश में जुटी है और इसके लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।हालांकि, उसका फोन बंद आ रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक यह मालूम नहीं हो सका है कि गोपीचन्द दिल्ली में किस थाने में तैनात था और इसके बारे में दिल्ली पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments