scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशजम्मू विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री मोदी के 'पंच प्रण' पर आधारित 'फेस्ट' आयोजित करेगा

जम्मू विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री मोदी के ‘पंच प्रण’ पर आधारित ‘फेस्ट’ आयोजित करेगा

Text Size:

जम्मू, तीन अप्रैल (भाषा) जम्मू विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पंच प्रण’ पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पांच अप्रैल को इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ जम्मू विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, हिंदुस्तान समाचार और जम्मू के क्लस्टर विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 76वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान घोषित किए गए पांच संकल्पों (पंच प्रण) पर केंद्रित तीन दिवसीय एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।’’

प्रोफेसर राय ने कहा कि यह महोत्सव पांच से सात अप्रैल तक जम्मू विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के ‘पंच प्रण’ के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित होने जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान मोदी ने पांच संकल्पों की घोषणा की थी।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments