scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशगोवा के एक गांव में ‘ब्लैक पैंथर’ को पकड़ा गया

गोवा के एक गांव में ‘ब्लैक पैंथर’ को पकड़ा गया

Text Size:

पणजी, एक अप्रैल (भाषा) गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य के दक्षिणी हिस्से के एक गांव से वन विभाग ने शनिवार को एक ‘ब्लैक पैंथर’ को पकड़ा।

उन्होंने कहा कि क्यूपेम के बल्ली गांव में ‘ब्लैक पैंथर’ को पकड़ा गया।

राणे ने ट्वीट किया, “क्यूपेम के बल्ली गांव और आसपास के इलाकों में एक ‘ब्लैक पैंथर’ की हलचल को देखते हुए वन विभाग द्वारा उसे पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान ‘ब्लैक पैंथर’ को पकड़ लिया गया।’’

उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद जानवर को वन्यजीव अभ्यारण्य में छोड़ दिया जाएगा।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments