scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशदिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मालवाहक विमान पक्षी से टकराया

दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मालवाहक विमान पक्षी से टकराया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे से दुबई जा रहा एक मालवाहक विमान शनिवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गया जिसके बाद उसे यहां हवाई अड्डे पर उतारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विमान के उतरने के लिए हवाईअड्डे पर पूरी तरह से आपातस्थिति की घोषणा कर दी गई और संभवत: पक्षी के टकराने के कारण ‘विंडशील्ड’ में दरार आ गई।

अधिकारी ने यह भी बताया कि ‘फेडएक्स’ द्वारा संचालित विमान सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर हवाई अड्डे पर लौट आया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जांच के बाद दोपहर करीब 1.40 बजे विमान ने दुबई के लिए उड़ान भरी।

‘फेडएक्स’ के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments