scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएसपीसी लाइफसाइंसेज ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

एसपीसी लाइफसाइंसेज ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) दवा कंपनी एससीपी लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किए जायेंगे। इसके अलावा, प्रवर्तक स्नेहिल राजीवभाई पटेल द्वारा 89.39 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

कंपनी आईपीओ से पहले 60 करोड़ रुपये तक के नियोजन पर भी विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मूल निर्गम का आकार घट जायेगा।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments