scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने निवास प्रमोटर्स का भूखंड आवंटन रद्द किया

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने निवास प्रमोटर्स का भूखंड आवंटन रद्द किया

Text Size:

ग्रेटर नोएडा, 29 मार्च (भाषा) ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने निवास प्रमोटर्स के सेक्टर-10 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड का आवंटन रद्द कर दिया है। परियोजना पूरी न करने और बकाया भुगतान न करने पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।

अधिकारियों के मुताबिक, कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद बिल्डर बकाया रकम जमा नहीं कर रहा था। प्राधिकरण इस भूखंड को अपने कब्जे में लेकर नई योजना के जरिए आवंटित करेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि बकाया रकम का भुगतान नहीं करने और परियोजना पूरी न करने वाले आवंटियों के खिलाफ प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में प्राधिकरण ने निवास प्रमोटर्स के सेक्टर-10 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखंड का आवंटन रद्द किया है।

भाषा सं. नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments