scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशविभिन्न दलों के नेताओं ने बापट के निधन पर शोक व्यक्त किया

विभिन्न दलों के नेताओं ने बापट के निधन पर शोक व्यक्त किया

Text Size:

मुंबई, 29 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुणे से सांसद गिरीश बापट के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पुणे से सांसद गिरीश बापट का निधन भाजपा के लिए बड़ा नुकसान है।

बावनकुले ने कहा, ‘‘बापट का हमेशा के लिए हमें छोड़कर चले जाना भाजपा के लिए बड़ा नुकसान है। हम उनसे और उनके राजनीति करने के तरीके से बहुत कुछ सीखा करते थे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बापट उनके लिए गुरु और पिता तुल्य थे।

पाटिल ने कहा कि बापट कई भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके साथी नेताओं के लिए गुरु की तरह थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जीवन से किसी पिता तुल्य व्यक्ति के चले जाने जैसा है। पार्टी लाइन से परे उनकी दोस्ती और लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके संबंध उन्हें सबसे अलग बनाते थे। वह पार्टी और उसके विकास के लिए समर्पित थे। उनका निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बापट के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘बापट ने अपने चार दशक पुराने राजनीतिक करियर में हमेशा सर्व-समावेशी दृष्टिकोण अपनाया।’’

नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि पुणे जिले ने एक ऐसा नेता खो दिया जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता था।

पुणे से लोकसभा के सदस्य गिरीश बापट का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

वह कस्बा पेठ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। वह 2019 में पुणे से सांसद बने।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments