scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजापान ने भारत की तीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 7,084 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई

जापान ने भारत की तीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 7,084 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) जापान ने मंगलवार को पटना मेट्रो रेल निर्माण परियोजना और राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना सहित तीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भारत को 7,084.5 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच इस संबंध में परिपत्रों का आदान-प्रदान हुआ।

जापान 98.61 अरब येन (लगभग 5,509 करोड़ रुपये) की पटना मेट्रो रेल निर्माण परियोजना (आई), पश्चिम बंगाल में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया को वन और जैव विविधता संरक्षण परियोजना के लिए 9.30 अरब येन (लगभग 520 करोड़ रुपये) और 18.89 अरब येन (लगभग 1,055.53 करोड़ रुपये) की राजस्थान जल क्षेत्र की आजीविका सुधार परियोजना (द्वितीय) का वित्तपोषण करेगा।

भारत और जापान का वर्ष 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और उपयोगी इतिहास रहा है।

बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में, भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग लगातार आगे बढ़ा है। यह भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और सुदृढ़ और मजबूत करता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments