scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जे.जे. लालपेखलुआ जेडपीएम में शामिल

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जे.जे. लालपेखलुआ जेडपीएम में शामिल

Text Size:

आइजोल, 28 मार्च (भाषा) भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जे. जे. लालपेखलुआ मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) में शामिल हो गए हैं।

पार्टी महासचिव एड्डी जोसांगलियाना कोल्नी ने बताया कि लालपेखलुआ (32) अपने गृह नगर हनथियाल में सोमवार को जेडपीएम में शामिल हुए।

लालपेखलुआ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से जेडपीएम में शामिल होने की पुष्टि की।

वह वर्तमान में नगरपालिका चुनाव के लिए लुंगलेई में डेरा डाले हुए हैं। चुनाव 29 मार्च को होने हैं।

लालपेखलुआ ने पिछले महीने फुटबॉल को अलविदा कहने की घोषणा की थी। वह 2016 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ थे।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments