scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशममता ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए योजना शुरू करेंगी

ममता ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए योजना शुरू करेंगी

Text Size:

कोलकाता, 28 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए हुगली जिले के सिंगूर से मंगलवार को एक योजना शुरू करेंगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘पथश्री-रास्ताश्री’ योजना के तहत राज्य के 29,475 गांवों में करीब 12,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण या पुनर्निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से 22 जिलों को फायदा होगा, क्योंकि इस योजना के तहत 8467 सड़कों को मंजूरी प्रदान की गई है।

पंचायती राज मंत्री बी. मन्ना ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ राज्य सरकार की वित्तीय सहायता से नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा और पुरानी सड़कों को निश्चित समय में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज सिंगूर से योजना की शुरुआत करेंगी।‘’

अधिकारी ने कहा कि योजना के तहत 1,548 सड़कों का उन्नयन किया जाएगा।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments