scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ में निःसंतान दंपति को बेचे गए बच्चे को महाराष्ट्र पुलिस ने छुड़ाया

छत्तीसगढ़ में निःसंतान दंपति को बेचे गए बच्चे को महाराष्ट्र पुलिस ने छुड़ाया

Text Size:

नागपुर, 26 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक नौ महीने के बच्चे को बचाया, जिसे पड़ोसी छत्तीसगढ़ के एक निःसंतान दंपति को बेच दिया गया था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर से शिशु को बचाया।

उन्होंने बताया कि चार लोगों के एक गिरोह ने एक गरीब महिला से पैसे का वादा करके बच्चे को ले लिया और पिछले साल जून में रायपुर के एक निःसंतान दंपति को शिशु को बेच दिया था। गरीब महिला के पहले से दो बच्चे थे।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज तस्करी के मामलों में शहर की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments