scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर

रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 24 मार्च (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी लौटने के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 82.32 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये में 82.32 के उच्चस्तर और 82.49 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई।

इससे पहले बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 82.20 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी के अनुसार, रुपये में गिरावट घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और डॉलर की मजबूती के कारण आई। बाजार से, विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत धन निकासी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.68 प्रतिशत बढ़कर 103.23 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.36 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 73.36 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.18 अंक या 0.69 प्रतिशत टूटकर 57,527.10 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 995 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments