scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशभारत में शुक्रवार से होगी रमजान की शुरुआत

भारत में शुक्रवार से होगी रमजान की शुरुआत

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत भारत में शुक्रवार से होगी।

दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आने की सूचना मिलने के बाद चांद कमेटी ने यह फैसला किया कि पहला रोजा शुक्रवार को होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आया। ऐसे में चांट कमेटी की तरफ से फैसला किया गया है कि शुक्रवार को पहला रोजा होगा।’’

रमाजन इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसमें एक महीने तक इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रोजा रखते हैं।

भाषा हक

हक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments