scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहीरो मोटोकॉर्प के वाहन एक अप्रैल से दो प्रतिशत महंगे होंगे

हीरो मोटोकॉर्प के वाहन एक अप्रैल से दो प्रतिशत महंगे होंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) देश की अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में करीब दो प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है।

कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए उत्सर्जन मानक के अनुरूप अपने मॉडलों को बनाने में बढ़ी हुई लागत को देखते हुए कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है। वाहनों की नई कीमतें अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

एक अप्रैल, 2023 से बीएस-छह उत्सर्जन मानक का अधिक सख्त दूसरा चरण लागू होने वाला है। इस चरण के अनुरूप मॉडलों के विकास एवं उत्पादन पर वाहन कंपनियों की लागत बढ़ गई है। हीरो मोटोकॉर्प का भी यह फैसला उसी कड़ी में है।

कंपनी ने कहा कि उसके वाहनों की शोरूम कीमतों में करीब दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह वृद्धि वाहन मॉडल एवं संबंधित बाजार पर निर्भर करेगी।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments