बेंगलुरू, 19 मार्च ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंट सैफ चैम्पियनशिप का आयोजन बेंगलुरू में 21 जून से तीन जुलाई के बीच किया जायेगा ।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने रविवार को यह घोषणा की । भारत चौथी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है । आखिरी बार 2015 में इसका आयोजन तिरूवनंतपुरम में किया गया था ।
एआईएफएफ ने कहा कि इसमें सभी सदस्य देशों के भाग लेने की उम्मीद है ।
भारत 12 में से आठ बार चैम्पियन रह चुका है । टूर्नामेंट में टीमों को दो समूहों में बांटा जायेगा और ग्रुप चरण में राउंड राबिन मैच होंगे । हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
