scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

प्रादे17 पंजाब लीड अमृतपाल

पंजाब : इंटरनेट, एसएमएस सेवाओं के निलंबन की अवधि सोमवार दोपहर तक बढ़ी, अमृतपाल अब भी फरार

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन की अवधि सोमवार दोपहर तक बढ़ा दी है।

दि9 दिल्ली राहुल लीड पुलिस

‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ संबंधी बयान को लेकर राहुल गांधी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची।

दि7 नड्डा राहुल

लोकतंत्र में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं, जो इसमें विश्वास नहीं रखते : नड्डा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रजातंत्र की हर मर्यादा लांघने का आरोप लगाया और कहा कि उनसे लोकतांत्रिक तरीके से ‘अपना बोरिया बिस्तर’ समेटने के लिए कहना चाहिए।

प्रादे23 असम अमृतपाल संगठन सदस्य

अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन के चार गिरफ्तार सदस्यों को डिब्रूगढ़ लाया गया

डिब्रूगढ़: कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले संगठन से जुड़े चार सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को असम के डिब्रूगढ़ लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि7 उकोरिया दूसरी लीड मिसाइल

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागी मिसाइल

सियोल: उत्तर कोरिया ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का रविवार को समुद्र में प्रक्षेपण किया। उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी।

वि8 पाकिस्तान इमरान पार्टी

इमरान खान की पार्टी को ‘प्रतिबंधित’ घोषित करने को कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेगी पाक सरकार: मंत्री

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को ‘‘प्रतिबंधित’’ संगठन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में सरकार की विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने की योजना है।

अर्थ9 पाक अर्थव्यवस्था

पाकिस्तान: व्यापार घाटे को रोकने की कोशिश में बढ़ा बेरोजगारी का संकट

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आयात पर रोक लगाकर व्यापार घाटा कम करने की कोशिश के कारण बेरोजगारी का संकट तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

अर्थ5 एफपीआई

एफपीआई ने मार्च में भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया

नयी दिल्ली: विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें अडाणी समूह की कंपनियों में अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स के बड़े निवेश का प्रमुख योगदान है।

खेल7 खेल भारत टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया

विशाखापट्टनम: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

खेल6 खेल रेस जेहान

सऊदी अरब में तीसरे स्थान पर रहे जेहान दारुवाला

जेद्दा: भारतीय ड्राइवर जेहान दारुवाला ने यहां सऊदी अरब चैंपियनशिप के दौर की स्प्रिंट रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। यह फार्मूला टू में 16वां अवसर है जब उन्होंने पोडियम पर जगह बनाई।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments