scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलमुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : नीतू, प्रीति, मंजू प्री क्वार्टर फाइनल में

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : नीतू, प्रीति, मंजू प्री क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च ( भाषा ) भारतीय मुक्केबाजों का महिला विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है और शनिवार को तीन मुक्केबाजों ने अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास ( 48 किलो ) ने कोरिया की डोयोन कांग को आरएससी फैसले पर हराया जबकि प्रीति ने 54 किलोवर्ग में रोमानिया की लाकरामियोआरा पेरिजोक को बंटे हुए फैसले के आधार पर 4 . 3 से शिकस्त दी ।

मंजू बाम्बोरिया (66 किलो ) ने न्यूजीलैंड की सारा वेरेयू को 5 . 0 से हराया ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments