scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशजम्मू की एनआईए अदालत ने पत्रकार और छात्र पर ‘राजद्रोही लेख’ के मामले में आरोप तय किए

जम्मू की एनआईए अदालत ने पत्रकार और छात्र पर ‘राजद्रोही लेख’ के मामले में आरोप तय किए

Text Size:

जम्मू, 17 मार्च (भाषा) जम्मू स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने ‘राजद्रोह’ करने वाला लेख लिखने और उसे समाचार पोर्टल पर प्रकाशित करने के दो आरोपियों के खिलाप्फ आरोप तय किए हैं।

दोनों आरोपियों में एक पत्रकार और दूसरा विश्वविद्यालय का छात्र है।

एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच एनआईए कर रही है जिसमें गिरफ्तार पत्रकार पीरजादा फहाद शाह और कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र अब्दुल आला फाजिली है। उन्होंने बताया कि एजेंसी इस मामले में आरोप तय कराने में सफल रही है।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश अश्वनी कुमार ने बृहस्पतिवार को शाह और फाजिली के खिलाफ आरोप तय किए।

भाषा धीरज गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments