scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशबांदा में बुजुर्ग मजदूर ने ओवरब्रिज की रेलिंग में फांसी लगाकर आत्महत्या की

बांदा में बुजुर्ग मजदूर ने ओवरब्रिज की रेलिंग में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Text Size:

बांदा (उप्र), 17 मार्च (भाषा) बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग मजदूर ने एक ओवरब्रिज की रेलिंग में गमछे से फांसी लगाकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि शुक्रवार सुबह बजरंग इंटर कॉलेज के सामने ओवरब्रिज की रेलिंग में 80 साल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान स्वामीदीन साहू के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति बांदा शहर के शंकर नगर रेलवे लाइन के कुआं मोहल्ले का रहने वाला था। सीओ ने बताया कि वह शहर की दुकानों में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसका एक बेटा है।

गौतम ने बताया कि परिजनों को आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments