scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी को 30 प्रतिशत से अधिक नेटवर्थ को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में निवेश करने की मंजूरी

एनटीपीसी को 30 प्रतिशत से अधिक नेटवर्थ को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में निवेश करने की मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी को उसकी अनुषंगी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) में अपने नेटवर्थ का 30 से ज्यादा प्रतिशत निवेश करने की मंजूरी दे दी है।

एनटीपीसी की वित्त वर्ष 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उसका कुल नेटवर्थ 1.28 लाख करोड़ रुपये है।

यह 2032 तक एनटीपीसी के 60 जीडब्ल्यू नवीकरणीय ऊर्जा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को देखते हुए महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अपने निवल मूल्य की 30 प्रतिशत से अधिक की राशि का निवेश करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी की आवश्यकता होती है।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments