scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशसंरा में भारतीय दूत ने महात्मा गांधी की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डाला

संरा में भारतीय दूत ने महात्मा गांधी की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डाला

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि इंद्रमणि पांडे ने मानवाधिकार परिषद में एक बयान देते हुए महात्मा गांधी द्वारा दी गयी ‘सत्याग्रह’ और ‘अहिंसा’ जैसी मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डाला।

पांडे ने परिषद में भारत तथा 89 अन्य देशों की ओर से ‘मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा में महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों की प्रतिध्वनि’ पर एक संयुक्त बयान में यह टिप्पणी की।

भारतीय मिशन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राजदूत पांडे ने कहा कि मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में निहित सार्वभौमिक मूल्यों में महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित विचारों और मूल्यों की मजबूत प्रतिध्वनि है।

पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और प्रतिष्ठा को बनाए रखने में उन्हें शामिल करने के कड़े हिमायती थे।

उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित पांच मूल अवधारणा अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वोदय, स्वराज और संरक्षण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ये संयुक्त राष्ट्र चार्टर के भी मूल सिद्धांत हैं।

भाषा गोला नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments