scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 11 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर

रुपया 11 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 16 मार्च (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे के नुकसान के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.60 से 82.80 के दायरे में घट-बढ़ हुई।

रुपये में यह लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत घटकर 104.38 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 प्रतिशत बढ़कर 74.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 78.94 अंक बढ़कर 57,634.84 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments