scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलअमनदीप को दूसरे दौर के बाद चार शॉट की बढ़त

अमनदीप को दूसरे दौर के बाद चार शॉट की बढ़त

Text Size:

गुरुग्राम, 16 मार्च (भाषा) अमनदीप द्राल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला और महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के छठे चरण में गुरुवार को यहां चार शॉट की मजबूत बढ़त हासिल की।

पिछले साल हीरो महिला इंडियन ओपन की उपविजेता अमनदीप का कुल स्कोर सात अंडर 137 हो गया है और वह अनुभवी वाणी कपूर (71-70) और त्वेसा मलिक (71-70) से चार शॉट आगे है।

चोट से उबर कर वापसी करने वाली हिताशी बख्शी (70-72) और गौरिका बिश्नोई (70-72) संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

इनके बाद सहर अटवाल (74-70) का नंबर आता है जो छठे स्थान पर है।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments