scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगततकनीकी खराबी के कारण दो दिन में एअर इंडिया की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रभावित हुईं

तकनीकी खराबी के कारण दो दिन में एअर इंडिया की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रभावित हुईं

Text Size:

मुंबई/ नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ की पिछले दो दिन में कम से कम तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि शिकागो और वैंकुवर की उड़ानों को विमानों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को रद्द कर दिया गया। दोनों उड़ानों को बोइंग 777 विमान के जरिये संचालित किया जाना था।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा पेरिस से दिल्ली आने वाली एक उड़ान रद्द करनी पड़ी।

इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किए जाने पर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई126 को 14 मार्च को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द करना पड़ा था।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रभावित यात्रियों को हर प्रकार की मदद दी गई और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में भेजने के हर प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद है।’’

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीन उड़ानों के रद्द होने से कितने यात्री प्रभावित हुए हैं।

भाषा सिम्मी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments