नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) लाइट मिडिलवेट मुक्केबाज श्रुति यादव को महिला विश्व चैंपियनशिप के लिए चोटिल सनामाचा चानू की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
चानू को कनकसन (सिर में चोट लगने के कारण हल्की बेहोशी की स्थिति) के कारण बाहर होना पड़ा।
विश्व युवा चैंपियन चानू (70 किग्रा) पिछले सप्ताह अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गई थी। इस अभ्यास सत्र में भारतीय मुक्केबाज फ्रांस, श्रीलंका और मोरक्को जैसे कई देशों के मुक्केबाजों के साथ अभ्यास कर रहे थे।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा कि चानू को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला ‘इस एथलीट के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टीम के डॉक्टर ने प्रारंभिक चिकित्सा जांच के बाद लिया।’’
स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली श्रुति यादव 70 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
भाषा पंत आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
