scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजनवरी में ईएसआईसी ने जोड़े 16.27 लाख नये सदस्य

जनवरी में ईएसआईसी ने जोड़े 16.27 लाख नये सदस्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने जनवरी 2023 में 16.27 लाख नये सदस्य जोड़े हैं। बुधवार को जारी पेरोल आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत जनवरी में लगभग 22,800 नये प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं, जो अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देते हैं।

बयान के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में जोड़े गए कुल 16.27 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष तक की आयु के 7.52 लाख सदस्य हैं। इससे पता चलता है कि देश के युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं।

इसी तरह जनवरी 2023 में महिला सदस्यों का नामांकन 13.22 लाख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में कुल 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया।

बयान के मुताबिक पेरोल के आंकड़े अस्थायी हैं, क्योंकि आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments