scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलअमनदीप और गौरिका ने डब्ल्यूपीजीटी के छठे चरण में बढ़त बनाई

अमनदीप और गौरिका ने डब्ल्यूपीजीटी के छठे चरण में बढ़त बनाई

Text Size:

गुरूग्राम, 15 मार्च (भाषा) अमनदीप द्राल और गौरिका बिश्नोई हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के छठे चरण के शुरुआती दौर में बुधवार को यहां दो अंडर 70 के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में इन दोनों के पास तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से काबिज चार खिलाड़ियों पर एक शॉट की बढ़त है।

त्वेसा मलिक और वाणी कपूर जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कृति चौहान और हिताशी बख्शी एक अंडर 71 का स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments