scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशयोगी सरकार में सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं : उदित राज

योगी सरकार में सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं : उदित राज

Text Size:

प्रयागराज (उप्र), 14 मार्च (भाषा) पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने जिले में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इस सरकार में सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं है और योगी सरकार गुंडों को भगाने का दावा करती है।

यहां बहुजन उत्थान महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए उदित राज ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उत्तर प्रदेश से गुंडे भाग गए। लेकिन वास्तव में गुंडे इस कदर हावी हैं कि सुरक्षाकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं।’’

उल्लेखनीय है कि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर गत 24 फरवरी को गोली और बम से हुए हमले में उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

उदित राज ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की सूची है जिन पर अपराध के 70-75 मामले दर्ज हैं और वे खुलेआम घूम रहे हैं।

यहां बहुजन उत्थान महासम्मेलन में की गई मांगों के बारे में उन्होंने कहा, “हमारी मांग है कि नयी संसद का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाना चाहिए। इस संबंध में तेलंगाना सरकार ने प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार को दे भी दिया है।”

भाषा राजेंद्र गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments