scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा ग्रुप ने महिंद्रा सीआईई में छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

महिंद्रा ग्रुप ने महिंद्रा सीआईई में छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव में अपनी छह प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी बेची है।

एम एंड एम ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि कंपनी ने अपने 2,29,80,000 इक्विटी शेयर बेचे हैं। यह कंपनी की सूचीबद्ध इकाई महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव लिमिटेड की चुकता शेयर पूंजी का 6.05 प्रतिशत है।

शेयर बाजार में यह बिक्री 357.39 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गयी।

एम एंड एम ने कहा कि बिक्री के बाद महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव में कंपनी की हिस्सेदारी अब 9.25 प्रतिशत से घटकर 3.19 प्रतिशत रह गई है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments