(अदिति खन्ना)
लंदन, 12 मार्च (भाषा) लंदन के भारतीय मूल के उप-महापौर राजेश अग्रवाल एक चार दिवसीय व्यापारिक मिशन की अगुआई करते हुए सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। इस मिशन का उद्देश्य लंदन की 10 प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों का भारत के साथ व्यापारिक और निवेश संबंध और मजबूत करना है।
इंदौर में जन्मे अग्रवाल लंदन की फिनटेक फर्मों रेशनलएफएक्स और जेंडपे से जुड़े उद्यमी हैं और लंदन को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने के लिए महापौर सादिक खान के दल में काम करते हैं।
नवीनतम भारत दौरा महापौर के अंतरराष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा पहला व्यक्तिगत व्यापार मिशन है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 2019 में हुई थी।
भारत दौरे की पूर्व संध्या पर अग्रवाल ने कहा, “भारतीय शहर अपने व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए लंदन को सही शुरुआत के रूप में देखते हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारा व्यापारिक मिशन भारत में व्यापार और निवेश के अवसर बढ़ाने में लंदन की कंपनियों की मदद करता रहेगा।”
भाषा अनुराग पाण्डेय
पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
