scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलवाणी और प्रणवी शीर्ष 20 में रहे

वाणी और प्रणवी शीर्ष 20 में रहे

Text Size:

केपटाउन, 12 मार्च (भाषा) वाणी कपूर और प्रणवी उर्स 2023 इनवेस्टेक दक्षिण अफ्रीका वुमेन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष 20 में रहे।

तीन दौर के बाद शीर्ष 10 में शामिल वाणी ने अंतिम दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया लेकिन वह कल रात के संयुक्त आठवें से संयुक्त 12वें स्थान पर खिसक गईं। उनका कुल स्कोर आठ अंडर रहा।

प्रणवी ने हफ्ते का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया और सात अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 16वें स्थान पर रहीं।

एशलेग बुहाई ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से चार शॉट की बढ़त के साथ खिताब जीता। उन्होंने कुल 22 अंडर के स्कोर से चौथी बार यह खिताब अपने नाम किया।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments