नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) दैनिक उपयोग के उत्पाद बनाने वाली प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (एचयूएल) के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर रोहित जावा को नियुक्त किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जावा फिलहाल यूनीलिवर में ‘चीफ ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ हैं। वह 27 जून, 2023 से पांच साल के लिए इस पद पर नियुक्त होंगे।
एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया, “पूर्णकालिक निदेशक और एमडी व सीईओ के तौर पर जावा की नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य वैधानिक अनुमोदनों के अधीन होगी।”
जावा संजीव मेहता का स्थान लेंगे।
भाषा अनुराग पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
