scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशजगदीश चंद्र बोस की जीवनी 20 मार्च को बाजार में आएगी

जगदीश चंद्र बोस की जीवनी 20 मार्च को बाजार में आएगी

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) भारत में आधुनिक विज्ञान के जनक माने जाने वाले जगदीश चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक नयी किताब 20 मार्च को बाजार में आएगी। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

वैज्ञानिक डॉ मेहर वान द्वारा लिखित इस किताब का नाम “द साइंटिफिक सूफी” है। यह किताब बोस के शुरुआती जीवन से लेकर उनके कार्य, विरासत और प्रभावों को चित्रित करती है।

वर्ष 1858 में ब्रिटिश राज के दौरान बंगाल में जन्मे बोस को जीवनकाल के दौरान अपने समृद्ध वैज्ञानिक करियर के लिए पर्याप्त श्रेय नहीं दिया गया। वह वायरलेस संचार और पौधों में तंत्रिका तंत्र की खोज के लिए कम से कम दो बार नोबेल पुरस्कार जीतने के करीब पहुंचे।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments