scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजियो ने 27 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया, पूरे भारत में कुल 331 शहर शामिल

जियो ने 27 और शहरों में 5जी सेवा का विस्तार किया, पूरे भारत में कुल 331 शहर शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 और शहरों में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की।

इसके साथ ही जियो अब तक देश के 331 शहरों में 5जी सेवाओं का विस्तार कर चुकी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘जियो ट्रू 5जी’ अब आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के 27 और शहरों में उपलब्ध है।

बयान के मुताबिक आठ मार्च 2023 से इन 27 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘वेलकम ऑफर’ दिया जाएगा। इसके तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस तक की गति पर असीमित डेटा का लाभ लिया जा सकता है।

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इससे पहले घोषणा की थी कि जियो की 5जी सेवाएं 2023 के अंत तक पूरे देश में फैल जाएंगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments