scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 82.29 पर आया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 82.29 पर आया

Text Size:

मुंबई, आठ मार्च (भाषा) विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 82.29 रुपये के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.25 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.29 पर आ गया।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.92 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 105.80 पर आ गया।

इससे पहले मंगलवार को होली के अवसर पर शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 83.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 721.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments