scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी पावर में छह अनुषंगी कंपनियों का हुआ विलय

अडाणी पावर में छह अनुषंगी कंपनियों का हुआ विलय

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पावर ने अपनी छह अनुषंगियों का खुद में विलय कर लिया है जिनमें अडाणी पावर (मुंद्रा) भी शामिल है।

अडाणी पावर ने मंगलवार को बीएसई को भेजी गई सूचना में कहा कि अडाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली छह अनुषंगी कंपनियों का विलय कर लिया गया है। इनमें अडाणी पावर महाराष्ट्र लि. (एपीएमएल), अडाणी पावर राजस्थान लि.(एपीआरएल), उडुपी पावर कॉरपोरेशन लि. (यूपीसीएल), रायपुर एनर्जेन लि. (आरईएल), रायगढ़ एनर्जी जनरेशन लि. (आरईजीएल) और अडाणी पावर (मुंद्रा) लि. शामिल हैं।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की अहमदाबाद पीठ ने आठ फरवरी, 2023 को इन कंपनियों के एपीएल में विलय को मंजूरी दी थी। कंपनी ने कहा कि इस योजना को कार्यरूप देने से संबंधित सभी शर्तें पूरी कर ली गई हैं।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments